After Header-1

कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने दो ब्राह्मणों को दिया टिकट

अल्मोड़ा। जिले की छह सीटों पर टिकट वितरण में जातिगत समीकरणों का राष्ट्रीय दल विशेष ख्याल रखते हैं। 2017 में जहां भाजपा और कांग्रेस दो-दो ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतारा था।

जिनमें रानीखेत से अजय भट्ट और जागेश्वर से सुभाष पांडे शामिल थे। जबकि कांग्रेस ने अल्मोड़ा से मनोज तिवारी व सल्ट से गंगा पंचोली जोकि महिला भी थी, को टिकट दिया था।

इस बार कांग्रेस से केवल एक अल्मोड़ा से मनोज तिवारी को ही टिकट दिया है। जबकि भाजपा से कैलाश शर्मा अल्मोड़ा और एक बार फिर से रानीखेत सीट पर ब्राह्मण कैंडिडेट को उतारा है। सीट पर भाजपा ने डा. प्रमोद नैनवाल रानीखेत को विधायक के चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा है।

इस बार भाजपा ने भी जागेश्वर सीट पर ब्राह्मण कैंडिडेट सुभाष पांडे को टिकट काटकर कांग्रेस से आये ठाकुर चेहरे मोहन सिंह मेहरा पर अपना भरोसा जताया है।

इधर सल्ट सीट पर कांग्रेस ने ब्राह्मण एवं महिला कैंडिडेट गंगा पंचोली की जगह पर काफी जद्दोजहद करने के बाद रणजीत सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। सियासत में जातिगत समीकरण भी बहुत माइने रखते है। ऐसे में दिखना होगा कि टिकट वितरण में जातिगत समीकरण का कौन सा दल अधिक फायदा उठा पाता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.