ओम गोपाल की हरीश व गोदियल से मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

देहरादून। भाजपा नेता व पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने आज दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत से मुलाकात की। ओम गोपाल के भी कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है।

भाजपा ने नहीं दिया टिकट, नाराज हैं ओम गोपाल

लेकिन ओम गोपाल रावत नरेन्द्र नगर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से नाराज हैं और ऐसे मौसम में उनकी कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात का महत्व बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि ओम गोपाल रावत नरेन्द्रनगर से भाजपा के टिकट से प्रबल दावेदार थे और इसके लिए भाजपा ने वहां के विधायक सुबोध उनियाल को ऋषिकेश व ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल को डोईवाला शिफ्ट करने का मन बनाया था, लेकिन जब टिकट की लिस्ट आयी तो कोई परिवर्तन नहीं हुआ नरेन्द्रनगर से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ही प्रत्याशी बनाया गया।
इसके बाद ओम गोपाल रावत की ओर से बगावत के सुर सुनाई दिये और आज उनकी कांग्रेस नेताओं से हुई मुलाकात का मतलब है कि कांग्रेस अगर उन्हें नरेन्द्रनगर से टिकट देती है तो वे संभवतया कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.