After Header-1

राजनीतिक दलों के टिकट वितरण में देरी, समर्थक जलाए हुए हैं अलख

नई टिहरी । विधानसभा चुनाव के लिए एक माह से भी कम का समय रह गया है लेकिन दो बड़ी राजनैतिक दलों भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नही किए हैं जिससे कि जनपद की सभी विधानसभाओं में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। भले ही टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेताओं का टिकट फाइनल होने की दावे कर रहे हैं।
भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों के घोषित न होने से कायसबाजी का बाजार गरम है। जनपद की सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं के समर्थक अपने -अपने नेताओं के टिकट फाइनल होने के दावे कर रहे हैं। भले ही स्केनिंग कमेटी के समक्ष कितने नाम गए हों इससे नेताओं के समर्थकों को कोई लेना देना नही है। समर्थक सिर्फ अपने नेताओं को ही टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं।

जनपद की टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के किशोर उपाध्याय के सभी पदों से हटाने की कार्रवाई के बाद इस सीट पर कांग्रेस के शांति प्रसाद भट्ट, नरेन्द्रचंद रमोला, आकाश कृषाली व विजयलक्ष्मी थलवाल के नामों की दबे जुबान से चर्चा तो हो रही है लेकिन असमंजस की स्थिति के कारण कोई भी पक्के तौर पर कुछ नही कह पा रहा है।

वहीं भाजपा से इस विधानसभा में विधायक धन सिंह नेगी के अलावा खेम सिंह चौहान, डॉ प्रमोद उनियाल, मेहरबान सिंह रावत, लाखी राम जोशी, जीतराम भट्ट के नामों की चर्चा है और इन नेताओं के समर्थक अपने – अपने नेताओं के नाम टिकट की दावेदारी के लिए फाइनल मान रहे है।

प्रतापनगर सीट पर भाजपा के सीटिंग विधायक विजय सिंह पंवार के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, कृपाल सिंह चौहान, रोशनलाल सेमवाल, भजराम पंवार, अतर सिंह तोमर, पे्रमदत्त जुयाल, रोशन रांगड़, भान सिंह, राजेश्वर पैन्यूली, बद्रीप्रसाद जोशी के समर्थक मान रहे हैं कि उनके ही नेताओं को टिकट मिलेगा।

इसी सीट पर कांग्रेस से पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवी सिंह पंवार के नामों की चर्चा चल रही है। घनसाली सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक शक्ति लाल शाह के अलावा सोहन खंडेवाल, दर्शन लाल भी प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस से इसी सीट पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल व दिनेश लाल के अलावा दो महिलाएं एकादशी मकान बेसिरियाल व कैलाशी देवी भी टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

भाजपा से देवप्रयाग सीट पर वर्तमान विधायक विनोद कण्ड़ारी के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, रेवत सिंह मिंया, मगन सिंह विष्ट के समर्थक अपने अपने नेताओं को टिकट मिलने की आश पर चर्चा को गरम रखे हुए हैं। इसी सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी के अलावा, एस भण्ड़ारी के नामों की भी चर्चा है।

नरेन्द्रनगर सीट के लिए भाजपा से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व ओम गोपाल रावत के बीच टिकट का घमासान बना हुआ है जबकि कांग्रेस के हिमांशु बिजल्वाण, वीरेन्द्र कण्ड़ारी व जगमोहन सिंह भण्ड़ारी टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। धनोल्टी विधानसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह पंवार के अलावा महवीर रांगड़, सुभाष रमोला, राजेश नौटियाल, नारायण सिंह, मीरा सकलानी, गीता रावत के नामों की चर्चा जोरों पर है। इसी सीट पर कांग्रेस के जोत सिंह विष्ट, डॉ वीरेन्द्र सिंह के नामों की चर्चा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.