After Header-1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को सिंह ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी।श्री सिंह ने ट्वीट किया,  मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को ‘होम क्वारंटीन’ कर लिया है। हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, मैं उनसे गुजरिश करता हूँ कि वो खुद आइसोलेशन में चले जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

उल्लेखनीय है कि सिंह ने छह जनवरी को उत्तराखड के उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित किया था। कोरोना होने से पहले जनता के साथ उनका वह आखिरी संपर्क था। कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच हाल में कई राजनेताओं को कोरोना हुआ है।

दिल्­ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा इनमें शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.