केजरीवाल ने कहा- पार्टी पूरी तरह है तैयार

नयी दिल्ली। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनावों की तारीख़ों का ऐलान हो चुका है और उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है।

केजरीवाल ने पांच राज्यों के चुनावी तारीख़ों का एलान होने के बाद ट्वीट कर कहा,‘चुनावों की तारीख़ों का ऐलान हो चुका है। आम आदमी पार्टी तैयार है।गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया।

सभी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम कुल सात चरणों में पूरा होगा। उत्तरप्रदेश में सात चरणों में, मणिपुर में दो चरणों में और उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में केवल एक चरण में वोट डाले जाएंगे।

चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जाएगा। कोविड के खतरे को ध्यान में रखते हुए रैली पर रोक लगाई गई है। केवल वर्चुअल रैलियों की इजाजत दी गई है। सभी राज्यों में 10 मार्च को मतगणना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.