उत्तराखंड : चोरी के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया। बागेश्वर पुलिस के अनुसार बागेश्वर के कपकोट में 14 दिसंबर तथा 16 दिसंबर की रात को चोरी की कई घटनायें घटीं।

इस संदर्भ में खिलाफ सिंह, सुंदर सिंह तथा स्वरूप सिंह की ओर से अलग अलग तहरीर दी गयीं। दो वाहन भी चोरी हुए। चोर दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी तथा सामान लूट कर फरार हो गये थे। इसके बाद विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा पुलिस की टीमों को सक्रिय किया गया।

काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने तीन नाबालिग युवकों को रणबीर गार्डन से संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.