पूर्व सीएम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर ठंड की मार झेल रहे जरूरतमंद लोगों को आईएसबीटी स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के नीचे सो रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , देहरादून मेयर श्री सुनील उनियाल गामा , महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता तथा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मधु जैन, पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.