J&K : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर(J&K ) में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का एक शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि रामबाग इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक ट्वीट में कहा,  पुलिस ने श्रीनगर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

मारे गये आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से ताल्लुक रखते थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान टीआरएफ कमांडर मेहरान यासीन शला के रूप में हुई है, जो श्रीनगर में नागरिकों की हत्याओं में शामिल था।

इसका मारा जाना श्रीनगर में आतंकवादियों के लिए बड़ा झटका है। इस घटना के बाद श्रीनगर के विभिन्न इलाकों से बंद और विरोध की रिपोर्टें भी आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.