After Header-1

 एक दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह उत्तराखंड आयेंगे

नैनीताल।  एक दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड आयेंगे। सिंह सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के अनुसार प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री पालम एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से सीधे बरेली स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से एमआई-17 हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ के मूनाकोट हेलीपैड के लिये रवाना होंगे।

वे मूनाकोट विकासखंड के झौलखेत में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। इसके बाद रक्षामंत्री बरेली के रास्ते दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि देहरादून में पांचवें धाम सैन्यधाम के निर्माण के लिये प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा प्रदेश के शहीदों के पवित्र आंगन से मिट्टी एकत्र करने के लिये शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसके लिये शहीदों के आंगन से मिट्टी एकत्र करने के लिये एक यात्रा को रवाना किया जा रहा है। रक्षा मंंत्री इसी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद सैनिकों का गौरव बढ़ायेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.