भाजपा पदाधिकारियों से योगी ने कि अपील, लाभार्थियों के घरों में जाकर दीपक जलायें

गोरखपुर। भाजपा पदाधिकारियों से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए कहा कि इस दिवाली पर प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के करीब 43 लाख लाभार्थियों के घरों में जाकर दीपक जलायें।

योगी ने पार्टी प्रतिनिधियों से बात करते हुये अपील की कि इस बार दीपावली पर प्रदेश में पिछले चार वर्षों में 43 लाख को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में जो आवास दिए गए हैं।

इस बार दीपावली पर सभी लाभार्थियों के आवास पर जाकर में उनके आवासों पर दिया जलाकर मिष्ठान का वितरण करना चाहिए ऐसे सभी लाभार्थियों की इस वर्ष की दीवाली विशेष दिवाली की तरह मनाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.