25 नंबर वॉर्ड कमेटी ने किया Durga पूजा के अवसर पर वस्त्र वितरण का कार्यक्रम

सिलीगुड़ी:  25 नंबर वार्ड कमेटी ने रविवार को Durga पूजा के अवसर पर 300 से भी ज्यादा लोगों में आज वस्त्र वितरण किया। बड़े बूढ़ों से लेकर बच्चों तक में वस्त्र वितरण किए गए।

महिलाओं को साड़ियां दी गई। रविवार को सिलीगुड़ी के 25 नंबर वार्ड के सुकांतो शिशु उद्यान में छोटे बच्चों को चॉकलेट से लेकर नए कपड़े दिए गए जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां दी गई और विशेषकर वार्ड के सफाई कर्मियों को ने शर्ट पैंट टी शर्ट इत्यादि दी गई। समाजसेवी जयंत साहा ने बताया कि कोरोना की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वस्त्र वितरण का काम हम हमेशा से ही Durga पूजा के पावन अवसर पर करते हैं लेकिन 2 सालों से जिस तरह से कोरोना नामक महामारी ने लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर किया है उससे उबरने के लिए कुछ हद तक लोगों को हमने सब तरह के कपड़े और हर तरह के लोगों में हमने वितरण किए हैं यहां एक बात ध्यान देने लायक थी कि जिस भी व्यक्ति के पास कूपन नहीं था और अगर वह आया और कहा कि मुझे इस कपड़े की जरूरत है तो उसे वह दिया गया। पूर्व वॉर्ड काउंसिलार सीमा साहा ने बताया कि हमेशा ही हम सामाजिक मूलक कार्य करते रहते हैं हालांकि पूजा के अवसर पर उन लोगों को बच्चों को नए कपड़े देना एक जरूरी और अच्छा कार्य है। सफाई कर्मियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि हर साल ही हमें वार्ड कमेटी की तरफ से पूर्व पार्षद सीमा साहा की तरफ से नए वस्त्र दिए जाते हैं इस बार भी मनपसंद नए वस्त्र दिए गए हैं जिससे हम बहुत खुश हैं। वार्ड की महिलाएं जिनकी संख्या काफी तादाद में थी उन सभी को साड़ियां दी गई। छोटे बच्चों को दिए गए कपड़ों में बच्चियों के लिए अलग से तथा बच्चों के लिए यानी लड़कों के लिए अलग से कपड़े दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.