After Header-1

विधायक हरभजन सिंह चीमा नहीं लड़ेंगे चुनाव ,बेटे का उत्तराधिकारी बताया

त्रिलोक सिंह चीमा ने की भाजपा से दावेदारी

रुद्रपुर। काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा आगामी विधानसभा का चुनाव नही लडेगें। उन्होंने अपने बेटे को उत्तराधिकारी घोषित कर चुनाव लड़ने का ऐलान का किया है। अपने कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होने इसकी घोषणा कर सबको चौका दिया।
 चीमा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काशीपुर से पार्टी उम्मीदवार घोषित करे। उन्होंने कहा कि उनकी आयु लगभग 7६ वर्ष हो चुकी है।
पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है। उन्होंने पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों को लेकर कहा कि दावेदारी कई लोग करते हैं,लेकिन पार्टी का टिकट जिसको मिलेगा, उसे सब लोग चुनाव लड़ायेगें।
 चीमा ने कहा कि उनके पुत्र के टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगा सब लोग उसे चुनाव लड़ायेगें। विधायक चीमा ने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है।
त्रिलोक सिंह चीमा भी उसी तरह से शहर की सेवा करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि जल्द ही त्रिलोक चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा। इस मौके पर त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित है।
कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान हो जायेगा।
त्रिलोक चीमा ने कहा कि कुछ दिन पहले उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन अब वह चाहते हैं कि काशीपुर निवासी होने के कारण उनकी इच्छा है कि वह अपने शहर के लिए कुछ करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.