वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने किया माउंट आबू में मृतुन्जय भाई व श्रीगोपाल नारसन का सम्मान

रुड़की। श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने आध्यात्म ज्ञान के साथ साथ मूल्यपरक शिक्षा में ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक योगदान के लिए संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृतुन्जय भाई व प्रेरक के रूप में श्रीगोपाल नारसन को एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया।यह सम्मान उन्हें संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष की मौजूदगी में दिया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से भी विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राजीव त्यागी व श्रीगोपाल नारसन का अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में बीके पांडिमणि, बीके विवेक,बीके कोमल व ज्ञानामृत के प्रधान संपादक बीके आत्मप्रकाश भाई उपस्थित रहे।विदित हो श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने दो वर्ष मूल्यपरक शिक्षा का पाठ्यक्रम अपने यहां लागू करने के लिए ब्रह्माकुमारीज के साथ शैक्षणिक करार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.