After Header-1

किसान हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत ,हिरासत में प्रियंका, रावण और सतीश चंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार इस घटना के कारणों की तह में जाएगी

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई।वही सीतापुर में रात भर चले ड्रामे के बाद पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका को कई जगहों पर रोकने की कोशिश की। उन्हें सीतापुर स्थित पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है।

सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है : प्रियंका

प्रियंका ने  कहा, मैं पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही थी। मैं मृतक परिवारों को शांत करने जा रही हूं। मैं पीड़ितों का दर्द साझा करने जा रही हूं। जो हुआ उससे पता चलता है कि सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है। उन्हें खत्म करने के लिए राजनीति की जा रही है।

दलित नेता रावण और को सतीश चंद्र मिश्रा भी  हिरासत में

दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण को भी सीतापुर में हिरासत में लिया गया। जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को लखनऊ में उनके आवास पर हिरासत में रखा गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को अकेले लखीमपुर के तिकोनिया जाने अनुमति दी गई है और वे प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बैठक कर रहे है। लखीमपुर जाने घोषणा वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया और कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना के कारणों की तह में जाएगी और इसमें शामिल तत्वों को बेनकाब करेगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी। इसके साथ ही मौके पर शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं कृषि, एडीजी कानून व्यवस्था, आयुक्त लखनऊ तथा आईजी लखनऊ मौजूद हैं तथा स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.