जनसत्ता पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : राजा भैया

कानपुर देहात। जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि 100 सीटों पर  उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कमकिस्मत आजमायेगी।लखनऊ से झांसी जा रहे जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर राजा भैया का काफिला कानपुर देहात पहुंचा। पार्टी कार्यकर्ताओं के हालचाल जाने और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा भी करी।

उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनसेवा संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से मुलाकात करना है और इस दौरान पार्टी की नीतियों से सभी को अवगत कराना है ताकि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता पार्टी चुनावी मैदान में 100 उम्मीदवारों को उतारेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.