दागी अफसर पर मंत्री की कृपा

देहरादून । मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आरके सेठ को सितारा गंज चीनी मिल का महाप्रबंधक बनाने का आदेश जारी कर दिया है। सेठ पर विशेष ऑडिट में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगा था जिसके चलते तत्कालीन सचिव ने सेठ को सस्पेंड कर दिया था। मंत्री के इस फैसले से सरकार पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं और विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा भी मिल गया है।

स्पेशल ऑडिट में लगे गंभीर आरोपों की तत्कालीन सचिव चंदेश्वर यादव ने जांच शुरू करवा दी थी। सचिव ने आरोपों की गंभीरता से देखते हुए सेठ को निलंबित कर दिया था। निलंबित करने के कुछ दिन बाद ही सचिव चंद्रेश्वर यादव को गन्ना विभाग से हटा दिया गया। नए सचिव की नियुक्ति होते ही आरके सेठ को तत्काल बहाल कर दिया गया । सूत्रों ने कहा कि बंद पड़ी इस मिल को चालू करवाने के लिए इच्छुक लोगों से मोटी रकम मांगी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.