After Header-1

अणुव्रत सप्ताह 25 सितंबर से शुरू होगा

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के तेरापंथ भवन में अणुव्रत समिति के द्वारा एक संवादाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी शाखा कि अध्यक्ष पुष्पा चंडालिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 25 तारीख से 1 सप्ताह तक उनका अणुव्रत सप्ताह कार्यक्रम चलेगा।

यह कार्यक्रम वह हर साल करते हैं और लगातार सात दिनों तक यह कार्यक्रम चलता है जिसमें अनुशासन का पालन करना, अपने जीवन में अहिंसा मूलक कार्यों को बनाए रखना ,जीव हत्या नहीं करना ,आत्महत्या नहीं करना, किसी नशे का सेवन नहीं करना इत्यादि जीवन के मुख्य बातों को लेकर यह पूरा सप्ताह मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत 25 तारीख को सुबह होगी। स्वास्थ्य ही जीवन है।

इस कार्यक्रम के तहत 25 की सुबह को तेरापंथ भवन से महावीर कुमार सिरोहिया के नेतृत्व में एक साइकिल रैली सिलीगुड़ी के तेरापंथ भवन से बिहार के फारबिसगंज के लिए रवाना होगी। यह रैली पूरी तरह से स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की जाएगी जो बिहार के फारबिसगंज में जाकर खत्म होगी।

पुस्पा चंडालिया ने कहा कि हम 100 साल तक स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें पूरी तरह से स्वस्थ भेजा है लेकिन हम खुद के ऊपर अनुशासन नहीं करने के कारण अनुशासित नहीं होने के कारण अपना जीवन बीमारियों से ग्रस्त कर लेते हैं ।खुद को बीमार कर लेते हैं जिससे हमारे जीवन में दुख में होता है। अणुव्रत का मतलब है कि अनु को व्रत के रूप में ग्रहण करना।

पुष्पा चंडालिया ने कहा कि हर धर्म हर समाज और हर समुदाय के लोगों के लिए हमारा यह अणुव्रत सप्ताह मनाया जाएगा। मालूम हो कि पूरे देश में अनुप्रस्थ समिति की बहुत सारी शाखाएं हैं जिनमें से सिलीगुड़ी अणुव्रत समिति शाखा एक अन्यतम शाखा के रूप में जानी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.