पुलिस ने मोगा जिले के सीमावर्ती इलाके से तीन आतंकवादियों को  किया गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस ने मोगा जिले के सीमावर्ती इलाके में  चैकिंग के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। तीनों की तलाशी दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11कारतूस, एक विदेशी हथगोला, और विस्‍फोटक सामग्री बरामद की गई।

फिरोजपुर रेंज के महानिरीक्षक जतिंदर सिंह औलख ने यह पुष्टि करते हुये बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की शिनाख्त कुलविंदर सिंह, कंवरपाल सिंह और कोमलप्रीत सिंह के रूप में की गई है।

इनके कब्जे से पुलिस ने नौ एमएम का पिस्तौल, गोलाबारूद और हथगोले बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों को अदालत में पेश कर इन्हें पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.