After Header-1

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मारे जाने की सूचना है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के केशवा इलाके में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी  है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के काशवा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही यह पता लगा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.