असम में सुरक्षा बलों के हाथो ढेर हुए दो उग्रवादी, ठिकाने का भंडाफोड़

उग्रवादियों के पास से दो पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

गोहाटी।असम में सुरक्षा बलों के हाथो दो उग्रवादी  ढेर हुए है।हाल में बनाए गया थासंगठन। असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट किया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात शुरू किए गए एक अभियान में कोकराझार केउल्टापानी इलाके में यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के एक शिविरका भंडाफोड़ किया।

पुलिस/सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद संगठन के दो सदस्योंको मृत घोषित कर दिया गया।सिंह ने बताया कि उग्रवादियों के पास से दो पिस्तौलऔर ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।इस हफ्ते की शुरुआत में एक वीडियो जारी कर एकसमूह ने घोषणा की थी कि उन्होंने यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के नाम सेनया संगठन बनाया है और बोडो लोगों के लिए अलग राज्य बनाना सरकार सेउनकी प्रमुख मांग होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.