After Header-1

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को किसानों ने दिखाए काले झंडे

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी

मंगलौर। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के राज्य आगमन पर किसानों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया गया किसानों ने गुड़ मंडी पर जमा होकर रणनीति तैयार की तथा मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के लिए दीवारों पर चढ़े पुलिस ने उन्हें हटाने का भी प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने तथा काफिले को काला झंडा दिखाने के बाद ही वह नीचे उतरे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को मंत्री बनने के बाद सांसद अजय भट्ट पहली बार राज्य में प्रवेश कर रहे थे उनके आगमन की खबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग आज जलाकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारसन से लेकर मंगलौर तक कई स्थानों पर स्वागत समारोह रखे गए थे लेकिन गुड मंडी पर किसानों द्वारा उनके विरोध का कार्यक्रम तय किया गया था। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया तथा दोनों गेट भी बंद कर दिए गए जिस समय मंत्री का काफिला हाईवे से गुजरा तो किसान मंडी की दीवारों पर काले झंडे लेकर चल गए तथा उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए तथा विरोध में नारे भी लगाए पुलिस ने किसानों को दीवार से नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने भी मंत्री का काफिला गुजर जाने के बाद किसानों ने फिर से पंचायत की कथा प्रस्ताव पास किया कि किसी भी भाजपा नेता को गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जब तक तीनों .षि कानून वापस नहीं हो जाते। मंत्री का काफिला से कुशल गुड मंडी से गुजर जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.