After Header-1

फिक्शन सीरीज में नजर आएंगीं सानिया

मुंबई:  मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं।  इस शो का उद्देश्य तपेदिक (टीबी) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सानिया फिक्शन सीरीज में भूमिका निभाएंगी।टीवी शो ‘एमटीवी निषेध’ का प्रीमियर इस साल जनवरी में हुआ था, जिसका मकसद टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने का और उचित दवा लेने के महत्व के बारे में बताने का था। सानिया ने कहा, टीबी हमारे देश की सबसे पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। टीबी के आधे मामले तो 30 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों के हैं। इस बीमारी से निपटने और धारणा में बदलाव लाने की तुरंत जरूरत है।उन्होंने आगे कहा, ‘एमटीवी निषेध अलोन टुगेदर’ अनोखे और असरदार तरीके से बताती है कि आज का युवा ऐसे मुद्दों के बारे में अधिक जागरूक, संवेदनशील और सचेत है जो हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। टीबी से लगातार खतरा है और महामारी के कारण तो यह और बढ़ गया है। ऐसे में टीबी पर अंकुश लगाने की लड़ाई पहले से कहीं अधिक कठिन हो गई है और इसीने मुझे इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। मुझे उम्मीद है कि यह सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.