राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब हुआ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली ।राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्का अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने आज इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के नागरिकों की तरफ से मिल रहे, अनुरोध के बाद ये फैसला लिया गया है। खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है। मोदी ने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध मलि रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

मेजर ध्यानचंद ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाई

मेजर ध्यानचंद ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाई और अब भारत सरकार ने उनको सबसे बड़ा सम्मान देते हुए उनके नाम पर खेल के सबसे बड़ा अवार्ड का नाम रखने की घोषणा की है। खेल रत्न अवार्ड खेल की दुनिया में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड है जिसे अब बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.