तीरथ ने सुरक्षा लौटाई, कहा -देवभूमि में जरूरत नहीं

नयी दिल्ली/ देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार द्वारा उनको दी गई सुरक्षा वापस करने का महत्व पूर्ण फैसला लिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। लेकिन मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। तीरथ ने कहा है कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है। इस लिहाज से वाई श्रेणी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सादगी पसंद है । माना जा रहा है कि इसलिए उन्होंने सुरक्षा लौटाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.