अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 मरे, दुर्घटना के कारणों नहीं चल पता

वाशिंगटन। अमेरिका में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को हुआ। एक अमेरिकी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान ने तटरक्षक बल को आपातकालीन संकेत भजने के बाद केचिकन शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बात बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया। इस विमान हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.