बनू खड्ड में महिला बही,काफी खोजबीन के बाद भी नहीं चला पता

पुरोला। विकास खंड मोरी के अंतर्गत बनू गाड की एक महिला बही है। मोरी पुलिस के बनू खड्ड सहित टौंस नदी में काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई भी पता नही चला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस सायं चार बजे बनू गाड निवासी मनीषा पत्नी विकेश सिह उम्र 20 वर्ष बनूगाड को पार कर रही थी। गाड में पानी के उफान पर होने से वह बह गई। इसकी सूचना रात्रि 8 बजे सालरा गांव निवासी गोपाल रावत ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दीनदयाल रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व  एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसने महिला की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी महिला पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.