After Header-1

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से चौपट हो रहा विद्यार्थियों का भविष्य

परीक्षा परिणाम घोषित घोषित नहीं करने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी

डोईवाला। एनएसयूआई ने शहीद दुर्गा मल्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की।
एनएसयूआई डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने महाविद्यालय व विश्वविद्यालय पर छात्रों के भविष्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 2-3 साल से महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। इसको लेकर कई बार प्राचार्य को अवगत भी कराया गया व विश्वविद्यालय को भी इस सम्बंध में अवगत कराया गया। लेकिन कोई अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विद्यार्थियों के मन मे अपने शैक्षिक भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुआ तो एनएसयूआई आमरण अनशन पर बैठेगी। महाविद्यालय छात्रसंघ सदस्य राहुल आर्य ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विद्यार्थियों को अन्य जगह प्रवेश नहीं मिल रहा है और इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो एनएसयूआई छात्र हितों को लेकर आमरण अनशन के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव एनएसयूआई गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई आरिफ अली, जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम काम्बोज, उपाध्यक्ष एनएसयूआई डोईवाला सतनाम सिंह, अर्चित गौतम, सोहेब आदि मौजूद रहे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.