भूपेन्द्र यादव की ओर से भेजा बिल्ब पत्र पौधा को युद्ध स्मारक पर लगाया

देहरादून। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा नयी दिल्ली में पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय के माध्यम से भेजा गया बिल्ब पत्र पौधा  देहरादून स्थित युद्ध स्मारक शौर्य स्थल पर लगाया गया। युद्ध स्मारक अध्यक्ष, पूर्व सांसद तरुण विजय ने पौधा रोपित करने के बाद यूनीवार्ता को बताया कि केंद्रीय मंत्री ने यह पवित्र बिल्ब पत्र पौधा गुरुवार को उन्हें यहां रोपित करने के लिए दिया था। उन्होंने शौर्य स्थल युद्ध स्मारक हेतु अपनी भावपूर्ण शुभकामनाएँ भी दीं। श्री विजय ने बताया कि श्रावण मास में बिल्व पत्र शिवजी को अर्पित करने का विधान है। श्री यादव ने वीर सैनिकों को बिल्व पत्र का पौधा भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सं. उप्रेती

Leave A Reply

Your email address will not be published.