गुलदार ने डेढ़ साल की बच्ची को बनाया आपना निवाला

देहरादून।गुलदार ने आज डेढ़ साल की बच्ची को आपना निवाला बनाया है। जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग जिले के सिल्लाबाह्राण गांव में आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद वन विभागी की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को तुरन्त पकड़ कर  निजात दिलाए जाने की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.