After Header-1

CM ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर CM पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। धामी  ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा , उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.