करण बनायेंगे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, फिल्म में रणवीर-आलिया

मुंबई:  फिल्मकार करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट काम कर सकते है। करण जौहर ने  रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घोषणा की है।

फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। करन जौहर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर ने  लिखा,  कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, फल्मि इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी। कहा जा रहा है इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन की भी अहम भूमिका होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.