77 तालिबानी आतंकवादी ढेर, अफगानिस्तान वायु सेना की कार्रवाई

काबुल। तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों पर अफगानिस्तान वायु सेना की हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 77 तालिबान आतंकवादी मारे गये। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लागमान प्रांत के अलींशिंग जिले के आसपास के इलाकों में  35 आतंकवादी मारे गये। मंत्रालय द्वारा जारी एक फुटेज में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को इलाके में सुरक्षा चौकियों पर हमले शुरू करने से पहले एक कच्चे मकान में इकट्ठा होते दिखाया गया है।

बयान में कहा गया है कि लोगार प्रांत में सोमवार रात प्रांतीय राजधानी पुल-ए-आलम और खोशी जिले के बाहरी इलाके में दो अलग-अलग अभियानों में 26 आतंकवादी मारे गये। उत्तरी प्रांत समांगन के हजरत-ए-सुल्तान जिले में सोमवार रात हुए हवाई हमले में 16 आतंकवादी मारे गये। अभियान के दौरान आतंकवादियों का एक वाहन तथा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट हो गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.