डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री रहे।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। धारा370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35। समाप्त कर उनके सपने को साकार किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.