कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति ,कई राज्यपालों का तबादला

नयी दिल्ली। कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है, तो कई राज्यों के राज्यपालों का ट्रांसफर किया गया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला हरियाणा किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने  गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि श्री दत्तात्रेय का तबादला हिमाचल प्रदेश से हरियाणा किया है। श्री कोंविंद ने मिजोरम के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है। उनके तबादले के कारण मिजोरम में खाली हुई जगह के लिए डॉ. हरिबाबू कम्बमपटी को नियुक्त किया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्येन्द्र नारायण आर्य का तबादला त्रिपुरा किया गया है, जबकि त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस अब झारखंड के राज्यपाल का दायित्व निभाएंगे। राष्ट्रपति ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल होंगे। इन सभी की नियुक्तियां और तबादले कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.