After Header-1

अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

रांची : भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा यूट्यूब पर किस कदर चलता है, यह किसी से छिपा नहीं है। तभी उनका गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को अब तक 300 मिलियन लोगों ने देखा है। यह गाना भोजपुरी वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा का शानदार रैप दिखा है और फुल एटीट्यूड वाला यह गाना रिलीज के साथ भी वायरल हो रहा था।

अक्षरा सिंह का गाना 'ईधर आने का नहीं' ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने की कामयाबी को अपने चाहने वालों के नाम कर दिया है। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है – ‘एक और मुकाम! एक औऱ माइलस्टोन! एक और सेलिब्रेशन की वजह! 300 मिलियन व्यूज!!! ये रिकॉर्ड आपके नाम। थैंक यू एंड लव यू। अक्षरा ने आगे कहा कि सोचा नहीं था, मगर अपने फैंस और चाहने वालों पर भरोसा था। गाना सुपर हिट कराने में उन्हीं का अहम योगदान है। मैं चाहूंगी, मुझे इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे।

बताते चलें कि अक्षरा सिंह का धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ईधर आने का नहीं’ का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने को लिखा आशीष वर्मा ने है। संगीत दिया है आशीष वर्मा ने और यह गाना अक्षरा के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर रिलीज हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.