इस्लामाबाद : भारतीय उच्चायोग के ऊपर मंडराया ड्रोन, भारत ने जाहिर किया ऐतराज

नयी दिल्ली। जम्मू में  ड्रोन दिखने के बाद अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के ऊपर भी ड्रोन मंडराया है। भारत ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है और ऐतराज जाहिर किया है।सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार की रात को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के रिहायशी खंड में उसी वक्त एक ड्रोन देखा गया था जब जम्मू स्थित वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ था।

उस समय एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था।सूत्रों ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए बताया कि भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के साथ उठाया है और अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन में ड्रोन को देखा गया है।

रविवार को यहां स्थित भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। तब जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायुसेना स्टेशन पर विस्फोटकों से लदे ड्रोन गिराए गए थे। अधिकारियों का कहना था कि ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में मानवरहित यान का इस्तेमाल किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.