After Header-1

आज वे लोग आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई : स्वतंत्र देव

इटावा। राम मंदिर ट्रस्ट भूमि विवाद पर जमकर हो रही सियासत के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  ने  अखिलेश यादव तथा कांग्रेस पर पलटवार किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज वे लोग आस्था और निष्ठा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई।

सिंह आज कानपुर मंडल के भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के ताउ के निधन पर विक्रमपुर गांव मे शोक जताने के बाद पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे । उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे प्रदेश में जितने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने अपनी जान गवाई है केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन सभी लोगो के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम चल रहा है ।

इसी क्रम में इटावा में भी भाजपा की विधायक सावित्री कठेरिया के पति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के ताऊ का निधन हुआ था जिनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होने लोगो ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना से आगे कैसे सुरक्षित रहना है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.