21 जून से चलेगी देहरादून-दिल्ली शताब्दी

देहरादून। देहरादून से दो ट्रेनों का संचालन को रेलवे ने हरी झंडी दी है । 21 जून से चलेगी देहरादून-दिल्ली शताब्दी और मसूरी एक्सप्रेस 22 जून को देहरादून से रवाना होगी।

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस 21 जून को देहरादून से चलेगी, इसी दिन दिल्ली से भी चलेगी। बताया कि मसूरी एक्सप्रेस 21 को दिल्ली से चलेगी, जबकि देहरादून से 22 जून को चलेगी। इससे पहले 14 जून से दिल्ली की दो ट्रेनें शुरू हो चुकी है, इसमें जनशताब्दी और देहरादून से दिल्ली होकर कोटा जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस शामिल है।

देहरादून-वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को 17 से 25 जून तक रद किया गया है। मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि लखनऊ मंडल रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग के कारण गाड़ि‍यों को रद किया जा रहा है। जिसमे वाराणसी से चलने वाली जनता एक्सप्रेस 16 से 25 जून तक और देहरादून से चलने वाली जनता एक्सप्रेस 17 से 25 जून तक रद रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.