चरस की तस्करी में शामिल पुलिस कर्मी निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

दाहरादून। चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पिथौरागढ़ के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पिथौरागढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गयी है। उधमंसिंह नगर जनपद के किच्छा में शनिवार को आठ किलो चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात सिंह बिष्ट और दीपक पांडे पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस में तैनात हैं। इस मामले में चंपावत के एक पुलिस कर्मी का नाम भी सामने आया है। उधमंसिंह नगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच में ठोस तथ्य सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.