After Header-1

उत्तराखण्ड : पीवीसी टीकाकर का CM तीरथ सिंह रावत किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गांधी शताब्दि नेत्र चिकित्सालसय से उत्तराखण्ड में पीवीसी टीकाकरण  का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई है।

उत्तराखण्ड : पीवीसी टीकाकर का CM तीरथ सिंह रावत किया शुभारंभभारत सरकार द्वारा पीवीसी टीकाकरण को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान गांव-गांव तक जाकर चलाया जायेगा। न्यूमोकोकल निमोनिया और दिमाग के इन्फेक्शन से बचाव के लिए बच्चों को निमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तीन टीके लगाये जायेंगे। पीवीसी का पहला टीका बच्चे 6 हफ्ते की उम्र में, दूसरा टीका 14 हफ्ते में व बूस्टर डोज 09 माह में लगाया जायेगा।

न्यूमोकोकल बीमारी से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को और विशेषकर 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक खतरा होता है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास,  प्रणव कुंवर चैंपिंयन, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. अनूप डिमरी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके उपरान्त दून मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश निर्माण निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सितम्बर तक कार्य पूर्ण किये जाए। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.