After Header-1

योगी के नेत्रृत्व में लड़ा जाएगा यूपी विस चुनाव : दयाशंकर सिंह

यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

दयाशंकर ने वृन्दावन के केशवधाम में आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पाषर्द के आवास पर वार्ता में यह बात कही।

इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, योगी सरकार में अपराधी या तो सलाखों के पीछे भेजे गए हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गए हैं।

उन्होंने कहा, अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी और ऐसा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के नेत्रृत्व में प्रदेश में वर्षों बाद आए बदलाव के चलते सम्भव होगा।उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दशकों से रुके हुए विकास कार्यों को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे हर वर्ग भाजपा की सरकार से संतुष्ट है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.