After Header-1

दो आईएएस सहित कई अफसरों का तबादला

देहरादून। शासन ने  दो आईएएस अधिकारियों के साथ ही 12 अफसरों का तबादला किया है। आयुष सचिव हरबंस सिंह से आयुष विभाग हटा दिया गया है। यह विभाग आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी सचिव के रूप में दिया गया है। अन्य 1 पीसीएस अफसरों का तबादला भी किया गया है।
कार्मिक विभाग के अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पीसीएस पंकज उपाध्याय को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

इसी तरह पीसीएस मनीष कुमार को एसडीएम पौड़ी से एसडीएम नैनीताल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंहनगर, तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर, रिचा सिंह डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, योगेश सिंह डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, रविंद्र कुमार डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर चमोली, नंदन सिंह डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से डिप्टी डायरेक्टर एटीआई नैनीताल भेजा गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.