After Header-1

UP: कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुआ 75 जिला, सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोले जाएंगे बाजार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। कल बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे।

हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी।

रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। उततर प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 85 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 797 संक्रमण के मामले आए हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.