After Header-1

अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई हैं:गहलोत

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। श्री गहलोत ने गुजरात में कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व विधायक सोमाभाई पटेल का एक वीडियो सामने आने के बाद आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है, लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए समय पर जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा ‘‘हम हमेशा कहते आए हैं कि सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी हॉर्स ट्रेंडिंग करती है और यह सबके सामने आ गया है कि किस प्रकार विधायकों की खरीद-फरोख्त की जाती है। बीजेपी ने इसे चलन बना लिया है।’’ उन्होंने कहा कि इन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में हॉर्स ट्रेंडिंग की और पिछले दिनों राजस्थान में भी पुरजोर प्रयास किया लेकिन हमारे विधायकों ने इनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.