पाकिस्तान : दो ट्रेनों की आपस में भिड़ंत, 30 की मौत, कई घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई। इस हादसे में कई 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्‍यादा लोग घायल हैं।

बताया जाता है कि लाहौर से कराची जा रही सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई जो कराची से सरगोधा के रास्ते में पटरी से उतर गई थी। इससे मिल्लत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पलट गए। घोटकी के उपायुक्त उस्मान अब्दुल्लाह ने कहा कि इस घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हुयी है और 50 अन्य घायल हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा मौके पर बचाव का काम किया जा रहा है। हादसे की वजहों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.