दिल्ली : कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी, 381 नये मामले आये सामने

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नये मामलों की में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के केवल 381 नये मामले सामने आये तथा 34 और मरीजों की इस महामारी से मौत हुयी। राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,29,244 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 24,591 हो गयी।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के आधार पर संक्रमण दर घट कर 0.50 फीसदी रह गयी। इस दौरान 76,857 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिनमें 76,476 संक्रमित नहीं पाये गये। शनिवार को संक्रमण दर 0.53 फीसदी रही थी।

दिल्ली में अब तक 1.97 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इस अवधि में मृत्यु दर 1.72 फीसदी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में 76,857 नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें से 55,786 आरटीपीसीआर और 21,071 लोगों को रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में इस दौरान 1,189 और मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,98,764 हो गयी है। फिलहाल राजधानी में 2,327 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन हैं। सक्रिय मामलों की मौजूदा संख्या घटकर 5,889 रह गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.