देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने फिर से पूरे प्रदेश में एक सप्ताह के लिए कोविड कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है। इसलिए अब पूरे प्रदेश में 15 जून तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा जिलाधिकारी जनपदों के माहौल को देखकर कर्फ्यू में ढ़ील प्रदान कर सकते हैं। मुख्यसचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी 15 जून तक शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।
माल और शापिंग सेंटर भी इस दौरान बंद रहेंगे। सरकार ने शादी समारोह टालने के आदेश दिए हैं। पर जरूरी होने पर निगेटिव रिपोर्ट के साथ अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं। शव यात्रा में भी 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। शेष प्रतिबंध भी पूर्व की तरह उत्तराखंड में लागू रहेंगे।