After Header-1

7 साल से बढ़ाकर आजीवन की गई TET सर्टिफिकेट की वैधता

नई दिल्ली।शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ा दी गई है। टीईटी की योग्यता वैधता बढ़ाने की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की है।यह आदेश 2011 से इस परीक्षा को पास कर चुके सभी उम्मीदवारों पर लागू होगी। बता दें कि, शिक्षक पात्रता परीक्षा एक व्यक्ति के लिए स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक योग्यताओं में से एक है।

अब शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता प्रमात्र पत्र आजीवन वैध रहेगा। पहले यह वैधता सात वर्ष के लिए होगी थी, जिसे अब लाइफ टाइम के लिए बढ़ा दिया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार यह फैसला 10 साल पहले से लागू किया गया है। मसलन 2011 के बाद जिनके भी प्रमाण-पत्रों की अवधि पूरी हो चुकी है। वह सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र मानें जाएंगे। निशंक ने कहा कि इस कदम से शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.