रेसलर सुशील कुमार को रेलवे ने नौकरी से किया निलंबित

नई दिल्ली।पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रेसलर सुशील कुमार की और मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुशील कुमार को उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि सुशील कुमार के सस्पेंशन की तैयारी उसके गिरफ्तारी के बाद से ही शुरू हो गई थी।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मंगलवाल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को नौकरी से सस्पेंड करने की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा कि चूंकि सुशील कुमार के खिलाफ अपराध की जांच चल रही है। ऐसे में उन्हें उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबित किया जाता है।सुशील कुमार पर यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किया गया है।

सुशील कुमार से दिल्ली पुलिस ने लगभग चार घंटे पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। हम कुमार से घटनाक्रम जानने का प्रयास कर रहे हैं जिससे अपराध हुआ और वारदात के बाद वह कहां था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.