After Header-1

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सैकड़ों बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के महत्व पर दिया संदेश

रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन में सफलता और बेहतर भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बताया।

गौरव गोयल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। यदि जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना है तो शिक्षा के महत्व को समझना होगा। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन को नई दिशा देने का आधार भी है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सशक्त, आत्मनिर्भर और सक्षम बनने के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना बेहद जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

समाजसेवी शेखर सिंघल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा एम. कुमार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और आगे बढ़ने का उत्साह पैदा करते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका दीपिका चार्ली, सहायक अध्यापिका एस्तर आनंद, मीना डेनियल, सरिता दास, सोनिया सिंह, कुमारी अनुष्का, नीलम, पूनम कन्खा, कुमारी रीना, सुखबीर सिंह सोनी तथा लवी त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.